घिरोर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला नसबंदी कराने के बाद भी गर्भवती हो गई। महिला ने सीएमओ को पत्र लिखकर सहायता राशि मांगी है।
थाना क्षेत्र के गांव छोटी कुरावली निवासी छबिराम सिंह की 28 वर्षीय पत्नी पूजा ने 26 दिसंबर 2019 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर पर नसबंदी कराई थी। लेकिन मई 2021 में पुन: गर्भवती हो गई। जिसकी जानकारी पीड़िता ने आशा लक्ष्मी देवी को दी उन्होंने गर्भवती महिला का परीक्षण कराया तो महिला तीन महीने की गर्भवती निकली। पीड़िता ने सीएमओ मैनपुरी को पत्र लिखकर नसबंदी कराने के बाद मिलने वाली सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है।
----
कभी-कभी नसबंदी फेल हो जाती है। ऐसी स्थिति में विभाग ने सहायता राशि का प्रावधान किया है। विभागीय व्यवस्था के अनुसार जांच कर महिला को लाभ दिलाया जाएगा।
डॉ.पीपी सिंह, सीएमओ