फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा की नहीं है ज्वेलर्स शॉप में चोरी करने वाली महिला

Mon, 02 Nov 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर के सुल्तानपुरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर ज्वेलर्स शॉप में 15 लाख की सोने की चूड़ियों से भरा डिब्बा चोरी करने वाली महिला आगरा की नहीं है। पुलिस को सीसीटीवी की जांच में आगरा के बाहर से आकर वारदात करने की पुष्टि हुई है। पुलिस महिला और उसके साथियों के काफी करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन


सुल्तानपुरा स्थित सचिन ज्वेलर्स में शनिवार दोपहर ग्राहकों की भीड़ के बीच एक नकाबपोश महिला आई थी। मौका देखकर सोने की चूड़ियों का डिब्बा कपड़ों में छिपाकर ले गई थी। संचालक सौरभ अग्रवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई। एसीपी के कड़े निर्देश पर पुलिस टीम सक्रिय हुई। सूत्रों के मुताबिक टीम ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। कई जगह महिला आते और उसी रास्ते से वापस जाते दिख रही है। इससे उसके आगरा के बाहर की होने की पुष्टि हो रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि महिला ने जिले में आने और जिले से दूर जाने के लिए सरकारी सवारी साधनों का भी उपयोग किया है। सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ कुछ और संदिग्ध लोग भी दिख रहे हैं।
एसीपी अमीषा सिंह ने बताया कि पुलिस को महिला के बारे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस जल्द घटना का अनावरण करेगी। पुलिस टीम महिला और उसके साथियों की जानकारी कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें