फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन दिन चारपाई पर पड़ी रही युवक की लाश...पत्नी समझती रही नींद में है पति, दृश्य देख नहीं रुके आंसू

Sat, 17 May 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शादी समारोह से लाैटा युवक चारपाई पर सो गया। तीन दिन तक वह नहीं उठा। इस दाैरान पत्नी समझती रही कि पति सो रहा है। जब युवक का साथी घर पहुंचा तो माैत की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी क्षेत्र के होडलपुर गांव में एक भट्ठा श्रमिक गौतम (28) की तीन दिन पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई। लेकिन उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी रमती को इसका पता शनिवार को तब चला, जब मृतक का एक साथी उसे ढूंढता हुआ घर पहुंचा।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, गौतम तीन दिन पहले ऐंठपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटा था और घर आकर चारपाई पर कंबल ओढ़कर सो गया। उसकी पत्नी रमती, जो दिमागी बीमारी से ग्रस्त है, यह समझती रही कि वह थका हुआ है और वह सो रहा है। 

ये भी पढ़ें- UP: 13 मई से लापता महिला की हत्या...लाश का किया ऐसा हाल, दृश्य देख कांप गया कलेजा; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन



 
विज्ञापन

शनिवार को जब गौतम का साथी श्रमिक उसकी तलाश में घर पहुंचा और रमती से उसके बारे में पूछा, तो उसने यही जवाब दिया कि वह सो रहा है। साथी श्रमिक ने जब कंबल हटाकर देखा तो गौतम मृत पाया गया और उसके शरीर से दुर्गंध आ रही थी। यह देखकर वह स्तब्ध रह गया और तुरंत ग्रामीणों को सूचित किया। 

ग्रामीणों ने बताया कि रमती को अपने पति की मौत का अहसास ही नहीं हुआ। जब लोगों ने उसे समझाया, तब जाकर उसे कुछ समझ आया। ग्रामीण चेतराम ने बताया कि मृतक गौतम के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र तीन साल और डेढ़ साल है। परिवार के अन्य सदस्य हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते हैं। गांव के लोगों ने मिलकर गौतम का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें