कासगंज। क्षेत्र के गांव कुरामई में मंगलवार की सुबह बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला गंभीर घायल हो गईं। उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव कुरमाई में दीवार के मलबे दबकर मौत सावित्री (35) पत्नी ओम प्रकाश की हुई। अपने मकान में बर्तन धो रही थी। तभी उसके कच्चे मकान की दीवार भर भराकर गिर गई। जिसके मलबे में वह दब गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर उसे बाहर निकाला। वह गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसका परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना मिलने पर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहसीलदार अजय यादव ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवार को नियमानुसार मदद दिलाई जाएगा।