फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदियों ने किया मुलायम सिंह यादव को याद।

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारत सरकार के पूर्व रक्षामंत्री, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन पर लोकतंत्र सेनानियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। नेताजी ने आपात काल के दौरान जेल काटने वाले लोगों को लोकतंत्र सेनानियों का दर्जा दिया और 500 रुपये प्रतिमाह का भत्ता व प्रदेश में निशुल्क यात्रा जैसी सुविधाएं दीं। इस संबंध में लोकतंत्र सेनानियों ने उनके निर्णय को याद करते हुए सराहना की।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदियों ने किया मुलायम सिंह यादव को याद।
बोले लोकतंत्र सेनानी
- 26 जून 2006 को रविन्द्रालय सभागार लखनऊ में 29 वर्षों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने ऐसा कदम उठाने का साहस किया। बिना किसी पार्टी भेदभाव के सभी राजनैतिक दलों के आपात काल बंदियों को लोकतंत्र सेनानी सम्मान देकर प्रतीक स्वरूप 500 रुपये प्रतिमाह भत्ता देने की घोषणा की। इसके अलावा निगम की बसों में एक सहवर्ती के साथ निशुल्क यात्रा, प्रदेश के अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा, मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा की। नेताजी हमेशा ऐसे निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे - लोकतंत्र सैनानी डॉ इस्लाम अहमद फारूक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें