फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांड़ की टक्कर से गिरी दीवार, दबकर महिला की मौत

Tue, 08 Nov 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

घर में सांड़ घुस आया था, जब महिला ने ये देखा, तो वह उसे भगाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान भागने के प्रयास में सांड़ ने दीवार में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांड (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जैतपुर के संजेती गांव में सोमवार की सुबह घर में घुसे सांड़ को भगाते समय टक्कर लगने से कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


संजेती गांव के दामोदर ने पुलिस को बताया कि सोमवार को सुबह उसके कच्चे मकान में सांड़ घुस आया था। उनकी पत्नी सरोज उसे भगाने के लिए कमरे में घुस गई। वह सांड़ को बाहर निकाल रही थी, इसी दौरान सांड ने दीवार में टक्कर मार दी। इससे दीवार गिर गई और मलबे में सरोज दब गई। चीख पुकार पर पहुंचे लोग जब तक मलबा हटाते सरोज की सांसे थम चुकी थीं। सूचना पर जैतपुर पुलिस और मायके वाले भी पहुंचे। मायके वालों ने गांव में हंगामा भी किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 मां की मौत से अनजान तीन मासूम

सरोज की मौत से 3 मासूम बेटियां दिव्या (5), रागिनी (3), नंदनी (8 माह) अनजान हैं। घर में मची चीख पुकार के बीच परिजन को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे लोग मासूमों को देखकर भावुक हो उठते हैं। सिर से मां का साया छिनने के बाद मासूमों की परिवरिश को लेकर भी परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें