फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अस्थमा और हार्ट अटैक से दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सर्दी के बीच लगातार बढ़ रही है अस्पतालों में मरीजों की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में सर्दी के बीच अस्थमा और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
सोमवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 855 मरीज प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सर्दी, जुकाम के साथ अस्थमा और हार्ट के मरीजों की संख्या अधिक रही। फिजीशियन कक्ष में 78 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया जबकि बाल रोग विशेषज्ञ के यहां 99 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मंछना निवासी वीरेंद्र सिंह (75) पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत से जूझ रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव चित्तरपुर निवासी दीपसिंह (65) की रविवार की रात अचानक हालत बिगड़ी।
परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनमें हार्ट अटैक के लक्षण दिख रहे थे। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि वीरेंद्र सिंह को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था जबकि दीप सिंह मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे।
विज्ञापन


28 बच्चों को दी नेबुलाइजर थैरेपी
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सोमवार को निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक रही। यहां 28 बच्चों को निमोनिया की अधिक दिक्कत होने पर नेबुलाइजर मशीन से नेबुलाइजर थैरेपी दी गई। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य ने कहा कि इस मौसम में बच्चों की विशेष देखभाल की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें