नगूपुरा के पास उखड़ी सड़क बनी मुसीबत, मरम्मत की मांग को लेकर भाकियू महाशक्ति ने दी आंदोलन की चे
पिनाहट। भदरौली से रामपुर चंद्रसेनी को जोड़ने वाला मार्ग नगूपुरा गांव के समीप लंबे समय से जर्जर पड़ा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों, किसानों, छात्रों और राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की बदहाल स्थिति के चलते आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क की मरम्मत की मांग कई बार जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग से की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्रवण भदौरिया ने कहा कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत शुरू नहीं कराई गई, तो किसानों और ग्रामीणों के साथ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से सड़क का तत्काल निरीक्षण कराकर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है।