फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो खिंचवाने पर बवाल: सहेलियों के सामने दुल्हन ने कही ऐसी बात, स्टेज पर चले लात-घूंसे; दिनभर हुई पंचायत

Thu, 23 Jul 2026 11:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में शादी समारोह में फोटो खिंचवाने के दाैरान बवाल हो गया। दुल्हन ने अपनी सहेलियों के सामने दूल्हे से ऐसी बात कह दी कि स्टेज पर ही लात-घूंसे चलने लगे। बरात थाने पहुंच गई। 
विज्ञापन
शादी की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के पचोखरा के थाना रजावली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान स्टेज पर फोटो खिंचवाने के दौरान बवाल हो गया। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। मामला थाने पहुंचा और दिनभर चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। इसके बाद शाम को बरात दुल्हन की विदाई के साथ लौटी।
विज्ञापन


थाना रजावली क्षेत्र के गांव लखनई निवासी युवती की शादी आगरा के गढ़ी रामी, कुबेरपुर निवासी युवक के साथ तय हुई थी। बुधवार रात को शादी का कार्यक्रम धूमधाम से चल रहा था। जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद जब स्टेज पर फोटो खिंचवाने का कार्यक्रम शुरू हुआ, तो दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ तस्वीरें खिंचवाने लगी। इसी बीच दूल्हे ने भी साथ में फोटो खिंचवाने की बात कही। दुल्हन ने उसे थोड़ा इंतजार करने को कहा, लेकिन देखते ही देखते यह छोटी सी बात बहसबाजी में बदल गई। 

मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लात-घूंसे चलने लगे। इस मारपीट में बाराती पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। विवाह स्थल पर फैली इस अव्यवस्था और तनाव के बाद मामला बृहस्पतिवार सुबह सीधे थाना रजावली पहुंच गया। दिनभर रजावली थाने में दोनों पक्षों के लोगों के बीच बातचीत और पंचायत का दौर चलता रहा। मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस की मध्यस्थता के बाद बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन की विधिवत विदाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें