फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विश्वविद्यालय ने छात्र के अंकपत्र पर लगा दिया छात्रा का फोटो

Mon, 02 Sep 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा जारी छात्र प्रशांत सिंह की मार्कशीट पर छात्रा का फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कार्यशैली से जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं परेशान हैं। किसी का नाम गलत किया जा रहा है तो किसी के पिता का नाम। हद तो तब हो गई जब एक छात्र के अंकपत्र पर छात्रा का फोटो लगा दिया। अब छात्र महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम प्रभावित होने के साथ ही कई प्रकार की अन्य परेशानियां पैदा की जा रही हैं। इसके चलते महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। हाल ही में कुछ छात्रों ने द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी न होने से पहले तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने का आरोप लगाया था। अब एक नया मामला सामने आया है। शहर के श्री चित्रगुप्त पीजी कॉलेज के स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र प्रशांत सिंह को वर्ष 2023 का अंकपत्र प्राप्त हुआ तो वह हैरान रह गया। छात्र प्रशांत सिंह के अंकपत्र पर छात्रा का फोटो लगा हुआ है। छात्र ने अंकपत्र पर फोटो ठीक कराने के लिए प्राचार्य को शिकायती पत्र दिया है। प्राचार्य डॉ. मनोज कुदेशिया का कहना है कि संबंधित शिकायत के आधार पर अंकपत्र संशोधन के लिए विश्वविद्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें