फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवि में 3 अगस्त को हो सकता है दीक्षांत समारोह, तैयारियां तेज

Fri, 05 Jun 2026 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 3 अगस्त को सकता है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह की वजह से तिथि एक महीने आगे बढ़ी है। नई तिथि राजभवन भेज दी गई है। राज्यपाल की संस्तुति के बाद दीक्षांत समारोह कराया जाएगा। पहले यह जुलाई में होने वाला था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस एक जुलाई को है। इसे भव्य आयोजन कर मनाया जाना है। ऐसे में दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 3 अगस्त की तिथि राजभवन भेजी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए तैयारियां तेज हैं। जून तक सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इसमें मेधावियों की अलग से सूची बनाते हुए उनकी डिग्री, अंकतालिकाएं बनाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर भी किए गए हैं।
मेधावियों को मंच पर ही राज्यपाल और मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया जाएगा। समारोह में स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के करीब 60 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। आयोजन के लिए परीक्षा आयोजन समिति का गठन किया जा रहा है। विभिन्न विभागों से शिक्षकों और उनकी जानकारी मांगी जा रही है। दीक्षांत समारोह के लिए कार्ययोजना बन गई है। राज्यपाल के निर्देश के बाद तिथि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें