आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने वार्षिक विशेष परीक्षा 2026 के अंतर्गत बीए, बीएससी, बीकॉम (वोकेशनल) द्वितीय व तृतीय वर्ष और एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष के पुनर्परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं ओएमआर पद्धति से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। डेटशीट में सभी पाठ्यक्रमों और विषयों का विस्तृत विवरण दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ओएमआर पद्धति से कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी पूरी डेटशीट देख सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी तैयारी करें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से निर्धारित तिथि व समय का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की है।