फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परिजन की डांट से नाराज होकर हरिद्वार घूमने गए थे दोनों छात्र

Sun, 26 Jul 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कमलानगर के एक विद्यालय के नौवीं कक्षा के दो छात्र छुट्टी के बाद लापता हो गए थे। पुलिस लगातार दोनों का सीसीटीवी से पीछा कर रही थी। दोनों हरिद्वार में हर की पैड़ी पर घूमते हुए मिल गए। शनिवार को दोनों को आगरा लाया गया और परिजन के सुपुर्द कर दिया। छात्रों ने बताया कि परिजन की डांट-फटकार से नाराज होकर कुछ दिन बाहर रहकर घूमने का प्लान बनाया था। दोनों को सकुशल देख परिजन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को नौवीं कक्षा के दो छात्र छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे थे। दोनों दोस्तों में एक कमलानगर जबकि दूसरा एत्माद्दौला का रहने वाला है। परिजन ने उनकी तलाश के बाद कमलानगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें बनाकर दोनों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी में दोनों छात्र पहले ई-रिक्शा से नेहरू नगर और फिर एमजी रोड पर जाते दिखे। आगरा कैंट स्टेशन से दिल्ली जाने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में बैठते कैमरे में दिखाई दिए। मथुरा जंक्शन पर सीसीटीवी देखे गए तो दोनों वहां नहीं उतरे थे। दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर दोनों ट्रेन से उतर कर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में बैठकर जाते दिखे। कमलानगर थाना प्रभारी ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया। पुलिस टीम भी दिल्ली से हरिद्वार पहुंची। दोनों छात्र हर की पैड़ी पर घूमते दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनों डर गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें परिवार के परेशान होने के बारे में बताया। बिना बताए नहीं आने की बात कही। दोनों को समझाकर साथ लेकर टीम आगरा आई। दोनों को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया है। परिजन ने बच्चों के सकुशल मिलने पर पुलिस का आभार जताया है।



राजा की मंडी से खरीद कर बदले कपड़े


पुलिस ने बताया कि दोनों छात्रों ने पहले से प्लान बनाया था। एक छात्र अपने घर से बैग में कपड़े लेकर आया था। दोनों के पास 1,600 रुपये थे। पहले दोनों राजामंडी बाजार गए थे। वहीं एक दुकान से एक छात्र ने कपड़े खरीदे थे। दोनों ने वहीं स्कूल ड्रेस बदल कर दूसरे कपड़े पहने थे। इसके बाद आगरा कैंट स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए। छात्रों ने बताया कि घर पर पढ़ाई के लिए डांटे जाने पर उन्होंने भागने का प्लान बनाया था। कुछ दिन घूमने के बाद दोनों खुद वापस आ जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें