फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड पर खड़ा ट्रक धू-धूकर जला

विज्ञापन
The truck parked on the service road was burnt to ashes - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
एत्मादपुर। छलेसर चौकी के समीप सर्विस रोड के किनारे खड़े ट्रक में शुक्रवार की रात दस बजे आग लग गई। इससे पूरा ट्रक जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी एत्मादपुर अरुण कुमार बालियान ने बताया कि शुक्रवार की रात छलेसर पुलिस चौकी के सामने सर्विस रोड के किनारे एक ट्रक खड़ा था। उसमें चूना लदा था। रात करीब 10 बजे वहां से जा रहे कुछ लोगों को ट्रक की केबिन से धुआं निकलते दिखा। इस पर उन्होंने चौकी पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस के साथ दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पूरा ट्रक लपटों से घिर गया था।
दमकलकर्मियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच ट्रक जल चुका था। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ट्रक में चूना भरा हुआ था। मौके पर चालक, परिचालक कोई नहीं मिला। शनिवार की शाम तक कोई तहरीर भी नहीं मिली थी। ट्रक किसका है और कहां जा रहा था। इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें