फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक पेड़ और बिजली के पोल से टकराया, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। ट्रक पेड़ से टकराया
विज्ञापन
फतेहाबाद। बाह रोड स्थित सरकारी डाक बंगले के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक का अगला टायर अचानक फट जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ और बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


हादसा रात 12:30 बजे करीब हुआ। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक लक्ष्मण सिंह पुत्र लायक सिंह निवासी जसवंत नगर इटावा माल लेकर आगरा जा रहा था। सरकारी डाक बंगले के पास ट्रक का अगला टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे नीम के पेड़ तथा विद्युत पोल से जा टकराया। गनीमत रही कि टक्कर के बावजूद बिजली का पोल टूटकर ट्रक पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। चालक लक्ष्मण सिंह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें