फतेहाबादफोटो।कार डिवाइडर से टकरा कर हुई क्षतिग्रस्त
फतेहाबाद। कस्बा स्थित अवंती चौक के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ। एक कार फतेहाबाद से आगरा की ओर जा रही थी। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर अवंतीबाई चौक के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।