फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्भवती प्रोफेसर से चेन लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 20 Dec 2025 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा पुलिस की बृहस्पतिवार देर रात रुनकता क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश उपदेश के पैर में गोली लगी। उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने 13 दिसंबर को कारगिल चौराहे पर आई गर्भवती प्रोफेसर की चेन लूट ली थी।
विज्ञापन

एसीपी हरिपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी आस्था शर्मा ने तहरीर दी थी। वह डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस में प्रोफेसर हैं। पति विकास शर्मा, ननद वंदना और ससुर राम निवास शर्मा के साथ कारगिल चौराहे पर खरीदारी करने आई थीं। वहीं बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली थी। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। रुनकता में मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम एत्माद्दौला, सुशील नगर निवासी उपदेश उर्फ रॉकी और ग्राम झोरियन, पिनाहट निवासी प्रमोद वर्मा बताए हैं। उपदेश पर अलग-अलग थानों में 17 मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने लूटी गई चेन 60 हजार रुपये में बेची थी, जिसमें से 30 हजार रुपये खर्च कर दिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें