फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दरकते रिश्तों की खाई पाट रहा कपल कनेक्ट

Sat, 20 Dec 2025 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दरकते रिश्तों की खाई दूर करने के लिए कपल कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश सरकार के महिला सशक्तीकरण अभियान मिशन शक्ति 5.0 के तहत यह आयोजन हुआ। इसमें संवाद, गेम जैसे व्यावहारिक उपाय अपनाकर व्यवहार वैज्ञानिक डॉ. नवीन गुप्ता ने कपल्स के मतभेदों को दूर करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के पुलिस मॉडर्न स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. गुप्ता ने आइस ब्रेकिंग (परिचय कराना, हाथ मिलाना, एक्टिविटी कराना), टॉम एंड जेरी गतिविधि (दंपती और परिजन के अलग-अलग जोड़े बनाकर समझाना, गेम कराना), डीयूटीए केस स्टडी (झगड़े का मुद्दा उठाकर उसे सुलझाने का तरीका बताना) और वर्क लाइफ बैलेंस (गेम और क्विज कराकर सुलह कराना) जैसी व्यावहारिक गतिविधियां कराई गईं। दंपतियों को समस्या सुलझाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि सरकार के प्रयासों को लक्ष्य तक पहुंचना हमारा उद्देश्य है। सशक्त नारी, सुखी परिवार की अवधारणा को साकार करना है। अपर आयुक्त पूनम सिरोही ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद परिवार परामर्श केंद्र में अधिकतर पारिवारिक मामलों को सुलझाने में सफलता मिली है। वर्ष 2025 में 5069 मामलों में से 4707 मामलों का निस्तारण हो चुका है। करीब 50 दंपती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रो. अंजू जैन, पूर्व वन अधिकारी धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें