फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रंगार कर व नूतन वस्त्र पहनाकर मूर्तियों को वापस रख गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर के रेलवे रोड स्थित पंचायती बाग में स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शनिवार को पीतल की दो मूर्ति चोरी हो गई। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार की सुबह मूर्तियों को नूतन वस्त्र पहनाकर वापस रख दिया गया। भक्त इसे बांके बिहारी की कृपा बता रहे हैं।
विज्ञापन

श्रावण मास के शुभारंभ को लेकर मंदिर में तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को मंदिर की साफ सफाई के कार्य चल रहे हैं। जिसके राधाकृष्ण मंदिर के पट खुले हुए थे। इसी बीच पुजारी अंतराम पाठक भोजन करने के लिए चले गए। इसी बीच दो मूर्तियों को चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया। जब वह वापस आए तो मूर्तियां चोरी हो चुकी थी, जिसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
रविवार की दोपहर मंदिर में खिड़की के समीप मूर्तियों को श्रृंगार कर एवं नूतन वस्त्र धारण कराकर मूर्तियों को चोर के द्वारा रख दिया गया। प्रतिदिन की तरह जब पुुजारी रविवार को भोजन करके वापस आए तो मूर्तियां रखी देखी। मूर्तियों के वापस मंदिर में रखे होने की जानकारी जब भक्तों को हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। पुजारी और भक्तजन इसे बांके बिहारी की कृपा बता रहे हैं। मूर्तियों के मिलने की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें