फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाबालिग को बेहोश कर किरायेदार ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ट्रांस यमुना थानाक्षेत्र में एक किरायेदार ने शुक्रवार को 12 साल की नाबालिग को बेहोश कर दुष्कर्म किया। परिजन ने पुलिस को सूचना देकर मासूम को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पेशे से मजदूर पिता ने बताया कि वह एक महीने पहले ही सुनील के मकान में किराए पर रहने आए थे। उनकी इकलौती बेटी पास के स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। पानी की किल्लत की वजह से पीड़िता के परिजन सुबह 3 बजे नल से पानी भरकर दुबारा सो गए। बेटी दहलीज पर सो रही थी।
इसी बीच दूसरे किरायेदार छोटू ने मुंह पर रुमाल डालकर बेटी को बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे दूसरी मंजिल पर ले गया। कमरे में बंदकर दुष्कर्म किया और मौका देख भाग निकला। उन लोगों ने बेटी की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शाम 3 बजे बेटी छत से उतरकर नीचे आई और आपबीती मां-बाप को सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को तलाश कर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें