फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरऑल चैंपियन बनी सहावर विकासखंड की टीम

विज्ञापन
कासगंज में दशम जनपदीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की व्यक्तिगत चैंपियन चुनी गईं सिढ़पुरा की कु - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। दशम जनपदीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। जिसमें ओवरऑल चैंपियन सहावर विकासखंड के खिलाड़ी रहे। जिला जज सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करके उनका उत्साहवर्धन किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अफसरों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। समापन समारोह के अतिथियों ने ओवरऑल चैंपियन विकास खंड सहावर को प्रदान की। रनर अप विकासखंड कासगंज रहा। व्यक्तिगत चैंपियन सिढ़पुरा की कुमारी सोनी को दी गई। इस अवसर पर जिला जज दिवेश चंद्र सामंत ने कहा कि प्रतिभाएं हीं जिले का नाम रोशन करती हैं।
न्यायिक मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नितिशा सिंह ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत भी किया गया। बीएसए कासगंज राजीव कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान थान सिंह, राजेंद्र सिंह बोरा ,गिरिराज सिंह ,सचिन यादव, श्रीकांत पटेल, अंकित मिश्रा ,अभिषेक यादव, अवनीश प्रताप, डीसी वीरेंद्र सिंह पीटीआई राजेंद्र सिंह , मुनेश राजपूत ,अजय यादव ,दीन दयाल सिंह, भारतेंदु कुमार, पुष्पेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजबहादुर व मुनेश राजपूत पीटीआई ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें