फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय लगोरी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची यूपी की टीम

विज्ञापन
लगोरी प्रतियोगिता की विजेता टीम
विज्ञापन
आगरा। 11वीं सीनियर राष्ट्रीय लगोरी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उत्तर प्रदेश लगोरी संघ के सचिव ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि तमिलनाडु के चेन्नई स्थित तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में यूपी की टीम ने छत्तीसगढ़ और आंधप्रदेश को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं।
विज्ञापन

टीम में शामिल आगरा के आर्य पचौरी, आदित्य वर्मा, हर्षवर्धन त्यागी, शिव गुप्ता, कृष्णा कुमार, वंश अग्रवाल ने अच्छा खेल दिखाया। मैच में उत्तर प्रदेश ने दमदार खेल दिखाते हुए 45 अंक अर्जित किए, जबकि छत्तीसगढ़ की टीम 32 अंकों पर सिमट गई। इस जीत के साथ उत्तर प्रदेश टीम ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। साथ ही शिलांग में होने वाले 39वें नेशनल गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश लगोरी संघ के टेक्निकल एडवाइजर उदय प्रताप परिहार, डॉ. गिरधर शर्मा, कोच विजय तिवारी, यश सहित अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें