फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार्तिक शर्मा पर सीएसके की खास नजर, 14.20 करोड़ लगी थी बोली

विज्ञापन
कार्तिक शर्मा 
विज्ञापन
आगरा। आईपीएल-2026 के मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ 20 लाख रुपये की बड़ी धनराशि में शामिल किए गए युवा क्रिकेटर कार्तिक शर्मा को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स का टीम मैनेजमेंट बेहद सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। ऑक्शन के बाद से ही सीएसके प्रबंधन कार्तिक के साथ निरंतर संपर्क में है और उनकी फिटनेस व चोट को लेकर लगातार अपडेट ले रहा है।
विज्ञापन

कार्तिक के पिता मनोज शर्मा ने बताया कि टीम मैनेजमेंट की ओर से कई बार फोन कॉल आए हैं। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारी कार्तिक की तबीयत और चोट को लेकर लगातार जानकारी ले रहे हैं। कुछ दिन पहले उसके हाथ में हल्की चोट लगी थी, लेकिन अब वह तेजी से रिकवर कर रहा है। डॉक्टरों ने भी जल्द पूरी तरह फिट होने की बात कही है।
मनोज शर्मा के अनुसार, सीएसके का यह रवैया बताता है कि टीम कार्तिक को सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि भविष्य की बड़ी पूंजी मानकर चल रही है। इतनी बड़ी रकम में चुने जाने के बाद टीम की यह जिम्मेदारी और भरोसा कार्तिक के मनोबल को भी मजबूती दे रहा है।
विज्ञापन

कार्तिक शर्मा मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं, लेकिन उनका क्रिकेटिंग सफर आगरा की पिचों से शुरू हुआ। बचपन से ही आगरा में रहकर उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं और स्थानीय मैदानों व टूर्नामेंट्स में अपने दमदार प्रदर्शन से पहचान बनाई। आगरा के कोचों और क्रिकेट माहौल ने उनके खेल को निखारने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें