फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मासूम बेटे की संवेदना ने सबको रुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से धोबई गांव के किसान की मौत का मामलाबाह। बिजली गिरने से धोबई के किसान महेश कुमार की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पत्नी भावना सुधबुध खो बैठी। पिता का साया छिनने से बच्चों आयुष (8), कृष्णा (5), दीक्षा (2) भी रो रो कर बेहाल थीं। इसी दौरान 8 साल के मासूम आयुष की मानवीय संवेदना ने मौके पर मौजूद हर व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन

बेटे की आंखों में आंसू थे, गला रूंधा था, बेसुध मां भावना का हाथ पकड़ कर वह उन्हें संभाल रहा था। बगल में छोटे भाई-बहन रो रहे थे। जमीन पर गिरती बेसुध मां को संभालते बेटे की तस्वीरों ने लोगों को रुला दिया। पिता को खोने वाले मासूम की समझ ने सबको भावुक कर दिया। लोगों ने बताया कि महेश कुमार के अलावा परिवार में कोई दूसरा कमाने वाला नहीं है। भावना के सामने 3 बच्चों की परिवरिश की पहाड़ सी चुनौती है, उसे नहीं सूझ रहा कि किसके भरोसे बच्चे पलेंगे। मृतक की मां सूरजमुखी बेटे का शव देख कर बेसुध हो गई। जब भी बेहोशी टूटती तो यही बोलती कि ईश्वर बेटे की जगह पर उसे ही ले लेता।


तेज धमाके के साथ फटा पेड़, रूह कंपा देने वाला मंजर
तेज धमाके के साथ बिजली गिरी थी, राजारामपुरा, धोबई, जरार के नजदीकी घरों के बच्चों की चीख निकल गई थीं। धमाके की आवाज के बाद बकाइन के पेड़ के पास से आसमान तक आग जैसी चिंगारी दिखी थी। बच्चों को संभाला और फिर डरे सहमे लोग घरों से बाहर आए और पेड़ की ओर दौड़ पड़े। मौके का मंजर रूह कंपा देने वाला था। महेश का झुलसा शव पेड़ के नीचे पड़ा था। जड़ से लेकर चोटी तक पेड़ फट गया था। फटे हुई पिंडी और डाल से निकले लकड़ी के टुकड़े जमीन पर बिखरे पड़े थे। जिसने भी बिजली गिरने के हादसे के बारे में सुना, मौके की ओर दौड़ पड़ा। करीब एक घंटे बाद सूचना पर जरार चौकी की पुलिस से पहले बाह थाने की पुलिस पहुंची। नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष ने पंचनामा की प्रक्रिया कराई। तब कहीं जाकर गुस्साए लोग शांत हुए।
विज्ञापन








ढांढस बंधाने पहुंचे भाजपा सांसद और सपाई



मातम में डूबे परिवार को ढांढ़स बंधाने के लिए फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार चाहर एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला एवं भाजपाइयों के साथ मृतक के घर पहुंचे। परिजन को ढांढ़स बंधाकर शासन और प्रशासनिक स्तर पर मदद का भरोसा दिलाया। इधर, सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे पार्टीजनों के साथ हादसा स्थल पर पहुंचे और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कराकर नायब तहसीलदार से परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता मुहैया कराने को कहा। एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिवार के खाते में दैवीय आपदा राहत कोष से 24 घंटे में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जमा करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें