फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

92 विद्यालयों पर लटकी मान्यता प्रत्याहरण की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के 92 प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर मान्यता प्रत्याहरण की तलवार लटक गई है। इन विद्यालयों द्वारा पोर्टल पर यू डायस डाटा अपलोड न कराने पर बीएसए ने नोटिस जारी कर मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी दी है। शासन द्वारा विद्यालयों में शिक्षारत छात्र-छात्राओं एवं उपलब्ध संसाधनों का यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (यू डायस) डाटा तैयार कराया जा रहा है। शासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, बेसिक एवं माध्यमिक सभी विद्यालयों को वर्ष 2021-22 का पूरा डाटा एक पोर्टल पर अपलोड होना है।
विज्ञापन

इसके लिए अंतिम तिथि भी निर्धारित की गई थी। 16 जून तक का समय विद्यायलों को दिया गया, लेकिन इस समय सीमा के निकल जाने के बाद भी मान्यता प्राप्त 92 विद्यालयों ने अपना डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं कराया। यह डाटा बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में अपलोड किया जा रहा। समय से पोर्टल पर डाटा अपलोड न कराने को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें