मैनपुरी। एसपी की ओर से बैंक सुरक्षा को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में बुधवार को जिलेभर में सभी 131 बैंक शाखाओं में चेकिंग की गई। इस दौरान भवन में लगे सुरक्षा उपकरण चेक किए। इसके साथ ही संदिग्धों की तलाशी ली गई। बैंक के बाहर खड़े वाहनों के कागजात आदि देखे गए।
जनपद में करीब 131 बैंक शाखाएं हैं। जिनमें प्रतिदिन करोड़ों रुपये का लेनदेन होता है। एसपी कमलेश दीक्षित की ओर से सभी थानाध्यक्षों को प्रतिदिन सघनता के साथ चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को शहर के अलावा करहल, किशनी, भोगांव, कुरावली, औंछा, बरनाहल, बेवर आदि थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की गई।