मैनपुरी। सोमवार को बदले मौसम ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाई। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी से राहत मिली तो बाजारों में भी लोग खरीदारी के लिए निकले। इससे बाजारों में भी रौनक नजर आई।
बीते कई दिनों से सर्दी लगातार बढ़ रही थी। रविवार को भी सुबह जहां कोहरा छाया रहा तो वहीं दिन में बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली थी। इससे सर्दी का अहसास लोगों को अधिक रहा। लेकिन सोमवार को सुबह मौसम ने राहत दिलाई। आसमान से बादल छटने के साथ ही अच्छी धूप खिली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
अधिकतम तापमान दिन में जहां 22 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी से राहत मिली तो लोगों ने बाजारों का भी रुख किया।
इससे दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो दिनों में बारिश होने की आशंका है।