फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छुट्टा गोवंशों को गोशाला में भेजा जाए

Fri, 05 Jan 2024 04:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टा गोवंशों को गोशाला में भेजा जाए
विज्ञापन


भाकियू ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया है। ज्ञापन में कहा है कि किसान एक नहीं कई समस्याओं से जूझ रहा है। किसानों की समस्याओं का सरकार समाधान नहीं कर रही है। सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान कराना चाहिए।

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत और जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य के नेतृत्व में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश में गन्ना का खरीद मूल्य 500 रुपया प्रति क्विंटल किया जाए। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान 14 दिन में ही कराया जाए। खुले में घूम रहे गोवंशों को गोशाला में भेजा जाए। किसानों को निशुल्क बिजली दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही खाद और बीज दिलाया जाए। किसानों को आलू का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए। किसानों का पूर्ण रूप से कर्जा माफ किया जाए। निजी नलकूपों पर मीटर लगाने की प्रक्रिया रोकी जाए। लखीमपुर कांड के दोषियों को सजा दिलाकर केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त किया जाए। सत्यदेव सिंह, बलराम सिंह, राजा ठाकुर, उदयप्रताप सिंह, शिवराज सिंह राजपूत, शेरसिंह, राधेश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें