गैंगस्टर को असलहा सहित किया गिरफ्तार
- दर्ज हैं आपराधिक मामले, भोगांव पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। थाना पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे एक आरोपी को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फर्रुखाबाद के अलावा भोगांव में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को पुलिस ने गैंगस्टर को जेल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि सुखदेव सिंह निवासी गांव जमौरा के खिलाफ जनपद फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना के अलावा भोगांव में आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। गैंगस्टर के मामले में वह वांछित चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि गैंगस्टर सुखदेव जीटी रोड के पास देखा गया है। इस सूचना पर टीम के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई। आरोपी पुलिस को देख कर भागने लगा। उसे नगला पाठ पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।