फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 21 फरवरी से होगी शिव महापुराण की कथा

Sun, 16 Feb 2025 06:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
​शिव महापुराण कथा के आयोजन के संबंध में जानकारी देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
21 फरवरी से होगी शिव महापुराण की कथा
विज्ञापन

कथा स्थल पर 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गोतीर्थ तुलसी तपोवन गोशाला के तत्वावधान में विश्व जागरण मानव सेवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शहर के मां शीतला देवी मंदिर प्रांगण में शिवमहापुराण कथा का आयोजन 21 फरवरी से 3 मार्च तक होगा। कथा स्थल पर तैयारियां तेज हो गई है। प्रमुख कथा वाचक कौशलजी महाराज कथा का वाचन करेंगे।

रविवार को कथा स्थल पर पत्रकार वार्ता में गोतीर्थ तुलसी तपोवन गोशाला के प्रमुख सचिव पंडित रामदेव शास्त्री ने बताया कि जनपद में शिव महापुराण कथा के आयोजन का उद्देश्य गो संरक्षण को बढ़ावा देना है। कथा संयोजक डॉ. कौशलेंद्र दीक्षित ने बताया कि कथा की सभी तैयारियों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। कथा स्थल पर 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

कथा से पूर्व 21 फरवरी को शहर के भीमसेन मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। पत्रकार वार्ता के उपरांत एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. ग्याप्रसाद दुबे, वैद्य संजीव मिश्रा, राजपाल सिंह चौहान, संदीप चतुर्वेदी, अजयपाल सिंह चौहान, सीमा चौहान, राहुल दुबे, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें