फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 23 मार्च को होगा विवाह योग्य-युवती सम्मेलन, सौंपी जिम्मेदारियां

Sun, 16 Feb 2025 06:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
वैश्य एकता परिषद की बैठक में परिचय सम्मेलन को लेकर चर्चा करते पदा​​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
23 मार्च को होगा विवाह योग्य-युवती सम्मेलन, सौंपी जिम्मेदारियां
विज्ञापन

आयोजन को लेकर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। नगर के आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में रविवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें स्वजातीय विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की स्थापना 31 जनवरी 1995 को जनपद मैनपुरी से हुई थी। परिषद के 30वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 23 मार्च दिन रविवार को नगर के स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं स्वजातीय विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहेंगे। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी और संजय शिवहरे बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि परिषद लगातार तीस वर्षो से वैश्य, व्यापारियों के हितार्थ संघर्ष कर रहा है। बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक गुप्ता, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू, प्रदीप गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता, अमित गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर सतीश गुप्ता, लक्ष्मीकांत गुप्ता, हर्ष गुप्ता, मनीष तापड़िया, विनोद माहेश्वरी, राहुल जैन, शशांक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें