फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहटौली पर खोखला हुआ स्टेट हाईवे, गड्ढे बने मुसीबत

विज्ञापन
नहटौली पर खोखला हुआ स्टेट हाइवे.... जोड़ पर गड्ढों से छलनी हुई सड़क: नहटौली में खोखली हुई सड़क
विज्ञापन
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बना कैंजरा रोड बाह में जुड़ता है। जोड़ पर जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में पानी भर गया है। घने कोहरे में हाईवे से रोड पर उतरते और चढ़ते समय वाहन पलटने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार वाहन पलट भी चुके हैं। पानी भरने की बजह से सड़क का कटान बढ़ता जा रहा है और गड्ढे गहरे हो रहे हैं। भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया, सिमराई के प्रधान जयवीर सिंह, चमरौआ के सुरेश पचौरी आदि ने बताया कि स्टेट हाईवे से जुड़ने वाले कैंजरा मार्ग से करीब 40 गांवों के लोगों का आना-जाना है। लोगों का कहना है कि जोड़ पर जानलेवा गड्ढे दुरुस्त किए जाने चाहिए, जिससे बड़ा हादसे न हो। इधर, स्टेट हाईवे पर नहटौली के मध्य दिसंबर में सड़क धसकने से गहरा गड्ढा हो गया है। गड्ढे से खोखली हुई सड़क पर घने कोहरे में हादसे की आशंका बढ़ गई है। पीडब्ल्यूडी ने गड्ढे पर खतरे के संकेतक के रूप में लाल झंडी लगाकर अपने काम की इतिश्री समझ ली है। गड्ढे की बजह से हादसे का अंदेशा जताते हुए ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह पर सड़क पर गड्ढा हुआ है। वहां सड़क के नीचे पाइपलाइन बिछी है। पाइपलाइन के पास ही सड़क धसकी है।

नहटौली पर खोखला हुआ स्टेट हाइवे.... जोड़ पर गड्ढों से छलनी हुई सड़क: नहटौली में खोखली हुई सड़क

नहटौली पर खोखला हुआ स्टेट हाइवे.... जोड़ पर गड्ढों से छलनी हुई सड़क: नहटौली में खोखली हुई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें