फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टेडियम को मिले कई प्रशिक्षक, अब निखरेगी खेल प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खेल निदेशालय ने नए सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक मानदेय खेल प्रशिक्षकों की तैनाती कर दी है। इससे आगरा को एथलेटिक्स, कुश्ती, जूडो समेत कई खेलों के प्रशिक्षक मिले हैं। ये प्रशिक्षण शिविर संचालित कर खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने का काम करेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविरों में खिलाड़ियों की नियमित उपस्थिति, फिटनेस टेस्ट, स्किल टेस्ट और प्रशिक्षण डायरी अनिवार्य की गई है। प्रशिक्षण कार्य की तीन माह बाद समीक्षा भी की जाएगी। जो प्रशिक्षक निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करेंगे, उनके प्रशिक्षण शिविर आगे भी जारी रखे जाएंगे। इससे आगरा के खिलाड़ियों को अब स्थानीय स्तर पर ही विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैनात प्रशिक्षक
एथलेटिक्स-कल्पना चौधरी, कुश्ती-उपदेश सिंह, जूडो-रूप किशोर, टेबल टेनिस-आशुतोष तिवारी, जिम्नास्टिक-जगदेव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें