फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दामाद बोला, तेरी बेटी को मारकर नहर में फेंक दिया है...

Sat, 01 Jun 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां।
विज्ञापन

दामाद ने ससुर को फोन कर बताया कि तेरी बेटी को मार कर नहर में फेंक दिया है। जो भी करना है कर लेना। इतना सुनने के बाद पिता ने पुत्री की तलाश शुरू कर दी। पता नहीं चलने पर पिता ने शनिवार को बिछवां थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव हविलिया निवासी धर्मेंद्र सिंह ने तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि पुत्री की शादी 15 वर्ष पूर्व थाना घिरोर क्षेत्र के गांव ओय निवासी युवक से की है। पति शराबी है और पुत्री को पीटता है। कई बार पुत्री की पिटाई करने के बाद घर से भी निकाल चुका है। 31 मई को भी दामाद और सास-ससुर ने पुत्री को पीटा और जेवर आदि लेकर घर से निकाल दिया। पुत्री के साथ पांच साल का पुत्र कन्हैया भी है। दामाद ने फोन कर कहा कि मैंने तेरी बेटी को मार कर नहर में फेंक दिया है। जो भी करना है वह कर लेना। इसके बाद पुत्री की तलाश की, लेकिन पता नहीं लग सका। ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने व पुत्री को सकुशल ढूंढने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें