फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अस्मिता और अधिकार का परिचायक होगा सीकरी का सम्मेलन

Sun, 26 Jul 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
वैश्य परिषद के आगामी सम्मेलन के लिए बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। 16 अगस्त को सीकरी में होने वाले अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रांतीय सम्मेलन की तैयारी के लिए शनिवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता ने कहा कि सीकरी का सम्मेलन देश के अधिकार और अस्मिता का परिचायक होगा।
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में चुनाव सन्निकट है। हमें अपने समाज की ताकत को प्रदर्शित करना होगा, तभी हमें राजनीतिक भागीदारी हासिल होगी। सम्मेलन में अधिक से अधिक समाज के बंधुओं को एकत्र करना हमारे लिए आवश्यक है। कस्बों में सम्मेलन के लिए आमंत्रण यात्रा निकाली जाए। राष्ट्रीय प्रभारी हरिओम अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। बैठक में त्रिलोक चंद्र मित्तल, विनोद अग्रवाल, नेमीचंद गर्ग, अंजुल गोयल, विपिन अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, राजेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें