फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला साफ करने पहुंची पालिका टीम से दुकानदारों ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। एक तरफ जहां नगर पालिका प्रशासन बरसात के मौसम से पूर्व ही दुकानदारों की सहुलियत के लिए नालों की तली झाड़ सफाई करा रहा है तो वहीं दुकानदार इसका विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में नालों की सफाई के लिए गई टीम और मुख्य बाजार के दुकानदारों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक और ईओ मुकेश कुमार के निर्देश पर इन दिनों नालों की तली झाड़ सफाई अभियान चला रहा है। जिससे बरसात के आने से पूर्व ही नाले खाली हो जाएं और बरसात में ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर न बहे। वहीं मंगलवार को जब सफाई निरीक्षक सुनील टैगोर के नेतृत्व में टीम मुख्य नूतन बुक डिपो के आसपास के नालों के लिए पटिया हटाने लगी तो स्थानीय दुकानदारों ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया। दुकानदार पटिया हटाने को तैयार नहीं हुए और सफाई निरीक्षक से वाद-विवाद करने लगे।सफाई निरीक्षक द्वारा नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कहे जाने और पुलिस बुलाने की चेतावनी के बाद ही दुकानदारों ने पटिया हटाईं।
वहीं, मुख्य बाजारों दुकानदारों का कहना है कि विरोध नालों की सफाई या पत्थर हटाने का नहीं है। सफाईकर्मी सुविधा शुल्क के अभाव में नालों की निकाली गई सिल्ट दुकानों के सामने ही डाल देते हैं। दुकान पर आने जाने का रास्ता तक नहीं छोड़ते। इस बात का विरोध है और रहेगा।
विज्ञापन

नालों की तली झाड़ सफाई का अभियान प्रगति पर है। कोई भी दुकानदार नाले को अवरुद्ध करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुकेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें