फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सितंबर में शुरू होगा दूसरा कॉरिडोर, आगरा कॉलेज तक चलेगी मेट्रो

विज्ञापन
मेट्रो
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) दूसरे कॉरिडोर में सितंबर तक मेट्रो ट्रेन चला देगा। जून में इसके लिए ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लिए प्रायोरिटी कॉरिडोर बनाने का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। इसमें प्रायोरिटी कॉरिडोर आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक है। इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कैंट स्टेशन है। इसमें ट्रैक का कार्य करीब 80 फीसदी हो गया है। पिलर बनाने के साथ यू-गर्डर भी रखे जा रहे हैं। इसको सितंबर से शुरू करने की योजना है। जून में इसका ट्रायल शुरू कराए जाएंगे। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक का ट्रैक दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। पहले कॉरिडोर की बात करें तो मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक अप्रैल तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। 20 मार्च से हाईस्पीड ट्रायल शुरू हो जाएंगे। अभी ताजपूर्वी से मनकामेश्वर स्टेशन तक ही मेट्रो ट्रेन संचालित हो रही है।
कई जगह से हटाई गई बैरिकेडिंग
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि पहले और दूसरे कॉरिडोर में काम पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से बैरिकेडिंग हटाई जा रही है। इसमें आगरा कॉलेज, कलेक्ट्रेट, प्रतापपुर, माल सड़क पर बैरिकेडिंग हटा दी गई है। इससे जाम से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें