फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द मौसम में हाईवे पर सुरक्षा को बनी स्कीम

Thu, 08 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे पर बैरियरों की संख्या भी बढ़ाई गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्द मौसम और कोहरे मेें हाईवे पर रोड होल्ड अप की घटनाओें का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में आगरा रेंज की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। डीआईजी महेश कुमार मिश्रा ने रेंज के सभी एसएसपी को निर्देश देकर एंटी रोड होल्ड अप स्कीम लागू करने को कहा है। हाईवे पर प्रत्येक सर्किल में एक एसपी सहित सीओ और थाना पुलिस रात से लेकर दूसरे दिन तड़के पांच बजे तक मूवमेंट करेगी।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि आगरा में मथुरा से लेकर फीरोजाबाद तक हाईवे पर चेकिंग के लिए चार एसओ, दो सीओ और एक एसपी को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह ग्वालियर हाईवे और जयपुर हाईवे पर भी इसी तरह से पुलिस को लगाया गया है। पुलिस टीमें रात तकरीबन 10 बजे से दूसरे दिन तड़के पांच बजे तक सात घंटे चेकिंग करेंगी। बैरियरों को भी दोगुना कर दिया गया है, जिससे दो-दो घंटे में पुलिस बैरियरों पर चेकिंग कर वाहनों को निकाल सके। डीआईजी ने बताया कि पुलिस को निर्देश दिए गए है कि वाहनों को एक साथ निकाला जाए (कानवाय तरीके से)।, जिससे लूट की घटनाएं न हों। इससे रोड होल्पअप की घटनाएं नहीं हो पाएंगी। वारदात कर बदमाश के भागने की सूचना पर बैरियर पर वाहनों को रोक दिया जाएगा। मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी में भी चेकिंग की यही व्यवस्था के निर्देश दे दिए गए हैं।
आगरा-मथुरा हाईवे पर होती हैं लूट
आगरा-मथुरा हाईवे पर अक्सर लूट की घटनाएं सामने आती हैं। बदमाश रास्ते में पेड़ या ईंट-पत्थर डालकर रास्ता अवरुद्ध कर देते हैं। इसके बाद वाहनों में बैठे लोगों को हथियारों के बल पर लूट लेते हैं। एक बार में वह कई वाहनों में बैठे लोगों से लूट करते हैं। बदमाशों को आसपास के इलाके की जानकारी होती है। इस कारण आसानी से भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें