सुप्रीम कोर्ट की अवमानना से बचने के लिए बीएसए ने सभी को वेतन तो जारी कर दिया, लेकिन अगली सुनवाई तक ज्वाइनिंग नहीं कराई। 22 फरवरी 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों को वेतन के साथ ही विद्यालय में ज्वाइनिंग कराने के आदेश दिए। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बीएसए को संबंधित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने के लिए पत्र लिखा।
44 में 41 शिक्षक हुए बहाल
पत्र प्राप्त होने के बाद बीएसए ने गुरुवार को जिले के फर्जी डिग्री की सूची में शामिल 44 शिक्षकों में से 41 को कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश पत्र जारी कर दिए। बीएसए ने बताया कि एक शिक्षक कोर्ट नहीं गया था। वहीं, एक शिक्षक जेल में किसी मामले में बंद है। जबकि एक शिक्षक गलती से फर्जी डिग्री की सूची में शामिल हुआ था, वह टेंपर्ड डिग्री वाला है।
बीएसए कमल सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव के आदेश और कोर्ट के निर्णय पर 41 शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने के लिए पत्र जारी किया गया है। कोर्ट के आदेश पर सभी को ज्वाइन कराया जाएगा।