आईसीएसआई की बैठक में शामिल अध्यक्ष सीएस अनुज अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष निमिषा तायल, सचिव नीतू अग्
आगरा। कारगिल चौराहा के पास जीएसटी ट्रिब्यूनल खुलने जा रही है। जहां जीएसटी संबंधित विवादों का निस्तारण होगा। अपील और निपटारे में कंपनी सेक्रेटरीज की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। ये कहना है कि द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, आगरा चैप्टर अध्यक्ष सीएस अनुज अशोक का।
अंजना सिनेमा के पीछे सिल्वर पॉइंट स्थित कार्यालय पर सोमवार को नई टीम ने कार्यभार संभाला। नव नियुक्त अध्यक्ष अनुज अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में पहली कार्यकारिणी बैठक में इस साल की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष सीएस अनुज अशोक अग्रवाल ने बताया कि सीएस की भूमिका सिर्फ कंपनी लॉ तक सीमित नहीं। जीएसटी, ट्रिब्यूनल, ट्रेडमार्क और कॉरपोरेट अनुपालन में सीएस का विशेष महत्व है। उपाध्यक्ष सीएस निमिषा तायल ने कहा कि संस्था में 100 से अधिक सदस्य हैं। आगरा चैप्टर का उद्देश्य पेशेवर दक्षता और उद्यमियों को जागरूक करना है। सचिव सीएस नीतू अग्रवाल ने बताया कि इस साल छात्र-छात्राओं, उद्यमियों के साथ कंपनी लॉ पर सेमीनार आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सीएस मेघा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष आमोद सोलंकी, अमित कुमार, पल्लवी विशनानी आदि मौजूद रहीं।