फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरएम के आदेश पर भी बस स्टैंड नहीं पहुंची रोडवेज बस

Sun, 21 Jun 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों की मनमानी का मामला एक बार फिर सामने आया है। आगरा से फतेहाबाद आ रही भदावर-बाह डिपो की बस में शनिवार की शाम एक यात्री ने आरोप लगाया कि उससे फतेहाबाद बस स्टैंड तक का किराया लिया गया, लेकिन बस स्टैंड ले जाने के बजाय उसे अवंतीबाई तिराहे के पास उतारने का प्रयास किया गया। यात्री के विरोध और उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद बस बस स्टैंड नहीं पहुंची।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना था कि रोडवेज बसों में आए दिन ऐसा हो रहा है। बुजुर्ग, बीमार, महिलाएं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को भी कई बार बस स्टैंड से पहले ही उतार दिया जाता है। इस संबंध में पूर्व में भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार की शाम आगरा से फतेहाबाद के लिए यात्रा कर रहे यात्री ने बताया कि उससे फतेहाबाद बस स्टैंड तक का किराया लिया गया था। जब बस अवंतीबाई तिराहे पर पहुंची तो उसे वहीं उतरने के लिए कहा गया। विरोध करने पर यात्री ने क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बाह को फोन कर शिकायत की। यात्री के अनुसार, आरएम ने बस को फतेहाबाद बस स्टैंड तक ले जाने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बाद भी बस बस को बाह रोड बाईपास तक ले गया। चालक ने 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। यात्री ने पुलिस को बताया कि उसने बस स्टैंड तक का टिकट लिया है और वह निर्धारित स्थान पर उतरना चाहता है। पुलिसकर्मियों ने चालक-परिचालक को यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की नसीहत दी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भदावर-बाह डिपो विवेक ने बताया कि शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वायरल हुए एक अन्य वीडियो के मामले में संबंधित चालक और परिचालक पर आर्थिक दंड लगाया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें