फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर के मुख्य बाजार की 10 साल से बदहाल है सड़क, राहगीर बेहाल

विज्ञापन
बटेश्वर के मुख्य बाजार की बदहाल टूटी जर्जर गड्डे वाली सीसी सड़क
विज्ञापन
बटेश्वर। तीर्थ स्थल बटेश्वर में करोड़ों की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कस्बे का मुख्य बाजार आज भी विकास की बाट जोह रहा है। यहां की बदहाल पड़ी सड़क श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। आए दिन लोग हादसे का शिकार होते रहते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व जिला पंचायत की ओर से इस सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद एक बार फिर निर्माण कार्य शुरू तो हुआ लेकिन वह अधूरा ही छोड़ दिया गया। तब से आज तक इस मुख्य मार्ग की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। मुख्य बाजार की इस उपेक्षा से स्थानीय निवासियों में रोष है। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने जिला पंचायत आगरा और प्रशासन से गुहार लगाई है कि बटेश्वर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए मुख्य बाजार की सीसी सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें