काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
आरबीएस में रिजल्ट न आने पर विश्वविद्यालय में हंगामा
विवि के झूठ की खुली पोल, छात्रों के साथ धोखा
डा. बीआरए विश्वविद्यालय प्रशासन का एक और झूठ सामने आया। बीकाम का रिजल्ट जरूर निकाला, लेकिन वो भी आधा-अधूरा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रिजल्ट न आने पर आरबीएस कालेज के विद्यार्थियों ने कुलसचिव कार्यालय पर हंगामा किया। उनके न होने पर छात्रों ने जल्द परिणाम न जारी करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वेबसाइट पर बीकॉम द्वितीय वर्ष प्राइवेट का भी रिजल्ट नहीं घोषित हुआ है। यूनीवर्सिटी ग्रांट कमीशन के मुताबिक 30 जून तक सभी परिणाम जारी होने चाहिए। इस तिथि तक विश्वविद्यालय सिर्फ बीकाम का रिजल्ट जारी कर सका। इसमें भी कई कालेजों का रिजल्ट शो नहीं कर रहा है। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट न आने से जॉब, एमकाम के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे। कुलसचिव केएन सिंह का कहना है कि बीकाम के बचे हुए कालेजों का भी रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा।
डिग्री सेक्शन की छत से टपका पानी, रिकार्ड भीगे
लगातार बारिश से विश्वविद्यालय के डिग्री सेक्शन और गोपनीय विभाग की छत से पानी टपकने लगा। इससे आवेदन और अन्य रिकार्ड भीग गए। इसके चलते सोमवार को डिग्री तैयार करने का कार्य प्रभावित रहा। कर्मचारी कार्यालय में नहीं बैठे।