कलेक्ट्रेट पर राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : कलेक्ट्रेट पर राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने टेट की अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के नाम राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 2011 से पूर्व से शिक्षक की नौकरी करने वालों पर टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने का विकल्प निकाला जाए।
प्रधानमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 20 से 25 साल पहले सेवा में आए शिक्षकों ने उस समय जारी शासनादेश के की सारी अनिवार्यताओं का पालन करते हुए नियुक्ति पाई थी। अब एक नई अर्हता उन पर लागू करना किसी प्रकार से उचित नहीं है। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रधानमंत्री को देश के लाखो शिक्षकों के हित को देखते हुए इस मामले में कोई विकल्प निकालना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि इस निर्णय का हल जल्द किया जाए कई शिक्षक अवसाद में आकर जान दे रहे हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 2011 से पहले नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू नहीं की जा सकती।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण यादव, जिला मंत्री सुधीर चौहान सहित जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी व शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।