फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ससुरालीजनों पर गालियां देकर भगाए जाने का लगाया आरोप

Wed, 17 Sep 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव सगामई निवासी प्रीती ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व सगामई निवासी विवेक कुमार के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। पिता ने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया था। शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। इसी अंतराल में एक बच्ची को जन्म दिया जो दो माह की है। सोमवार को आठ महीने बाद अपने माता-पिता और भाई के साथ ससुराल पहुंची तो पति विवेक, ननद मोहिनी, सास गीता और मनोज ने घर में नहीं घुसने दिया। नवजात बच्ची को छीनकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जमीन के विवाद पर झगड़ा कर रहे दो युवक गिरफ्तार
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव गरगई में घर की जमीन के विवाद पर आपस में दो लोगों में झगड़ा हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया है। मंगलवार को मुकेश और रमेश चंद्र के बीच घर की जमीन बंटवारे पर झगड़ा हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने झगड़ा कर रहे मुकेश और रमेश चंद्र को गिरफ्तार कर शांति भंग में कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें