फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेवा के अंतिम पड़ाव पर टीईटी की अनिवार्यता न्याय संगत नहीं

Mon, 15 Sep 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो05कासगंज में कलेक्ट्रेट पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ​राष्ट्रीय शै​क्षिक महासंघ के कार्यकर्
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सेवारत शिक्षकों ने सोमवार को एसडीएम माेहम्मद नासिर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सेवा के अंतिम पड़ाव पर टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष डॉ. अमित यादव ने कहा कि एनसीटीई ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की अधिसूचना 23 अगस्त 2010 में जारी की गई। शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 में लागू किया गया था। ऐसे में इससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा में लाना न्याय संगत नहीं है। जिला महामंत्री सत्य नारायण ने कहा कि इससे देश के लगभग 25 लाख शिक्षक और उनके परिवार प्रभावित होंगे। वहीं, महिला अध्यक्ष आकांक्षा पुंढीर ने कहा कि शिक्षक के रूप में सेवा के अंतिम पड़ाव पर आयु अधिक होने की वजह से परीक्षा से गुजरना गलत है। इस अनिवार्यता को समाप्त किया जाये। इस दौरान उपाध्यक्ष सचिन पुंढीर, अरुण प्रताप सिंह, महामंत्री करिश्मा वार्ष्णेय, नितिन माहेश्वरी, नरेंद्र राव आदित्य, शरद माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें