फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिवपाल बोले, सरकार भर रही पूंजीपतियों के गोदाम

Mon, 15 Sep 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 12 किशनी में शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता। संंवाद
विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सोमवार को कुमसरा और किशनी पहुंचे। कुसमरा में सपा नेता प्रभाष मिश्रा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि सपा सरकार ने भरपूर खाद उपलब्ध कराई थी। प्रदेश सरकार तो सिर्फ पूंजीपतियों की गोदाम भर रही है। प्रदेश सरकार सपा के लोगों के साथ द्वेष भावना से कार्य कर रही है। कुसमरा में सपा नेता प्रभाष मिश्रा को सत्ता पक्ष के लोग सता रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को राहत दे पा रही है और ना ही पीड़ितों को न्याय। सरकार पूंजीपतियों की जेब और गोदाम भरने का काम कर रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनते ही सबसे पहले कुसमरा की नवीन गल्ला उपमंडी का विकास कराया जाएगा। रामनरेश यादव मिनी, अशोक यादव, राजवीर यादव, अवनीश मिश्रा, राजा मिश्रा, गोलू मिश्रा मौजूद रहे।कुसमरा से इटावा जाते समय राष्ट्रीय महासचिव का चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव के आवास के सामने सपा नगर अध्यक्ष मुकुल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने समय सपा का है। सरकार में किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी सभी परेशान हैं। भाजपा के खिलाफ भी आजादी के आंदोलन की तर्ज पर देश को एक बार फिर जगाने की जरूरत है। विधायक ब्रजेश कठेरिया, नगर अध्यक्ष मुकुल यादव, डैनी यादव, सभासद मुकेश यादव, चंद्रकेश यादव, श्रीचंद्र दिवाकर, संजेश कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें