फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुरुद्वारे में 48 घंटे तक चला श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ

विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर विजय नगर में अमृतवेला परिवार की ओर से आयोजित चलिया की श्रृंखला - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
आगरा। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब विजय नगर कॉलोनी में अमृतवेला परिवार एवं साध-संगत की ओर से 48 घंटे का अखंडश्री जपजी साहिब, श्री सुखमनी साहिब के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

25 अप्रैल से चल रही धार्मिक चलिया शृंखला के तहत धन-धन श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की पावन हजूरी में 48 घंटे तक निरंतर सामूहिक पाठ किया गया। समापन पर बीबी भूपेंद्र कौर ने संगत एवं विश्व कल्याण के लिए सभी की भले की अरदास की । ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने गुरु महाराज का पावन हुकमनामा सुनाया और गुरुबाणी के उपदेशों पर चलते हुए नाम सिमरन, सेवा और मानवता की भलाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। प्रधान हरजिंदर सिंह खनूजा ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी मनुष्य को सत्य, प्रेम, सेवा और सदाचार का मार्ग दिखाती है और जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। इस दौरान संगत ने गुरु अर्जन देव के महान बलिदान को नमन किया। इस मौके पर विकास व्यानी, श्याम भोजवानी, बबलू व्यानी, गुरमुख मुखी भाई, योगेश छठवानी, मोहित व्यानी, विजय पंजवानी, पुनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें