आगरा के एत्माद्दौला की एक बस्ती में छह साल की मासूम को छत पर ले जाकर रेप करने के आरोपी 11 साल के बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह रिश्तेदारी में भाग गया था।
उससे हुई पूछताछ के हवाले से पुलिस का कहना है कि वह दोस्तों के मोबाइल में अश्लील फिल्में देखता था। उसका कहना है कि इसी से उसका दिमाग खराब हुआ।
पुलिस का कहना है कि आरोपी बच्चा स्कूल नहीं जाता है। पूरे दिन इधर उधर घूमता रहता था। इस मामले में पुलिस उसके दोस्तों से भी पूछताछ करेगी।