-कचहरी रोड स्थित जिलाध्यक्ष के आवास पर पत्रकारों को जानकारी देते पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उ?
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने शनिवार को कचहरी रोड स्थित जिलाध्यक्ष के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए विधान परिषद में व्यापारियों का भी कोटा तय किया जाए। 60 साल की आयु पूरी कर चुके व्यापारियों को पेंशन दी जाए। कोरोना काल के व्यापारियों के बिजली के बिल माफ किए जाएं।
उन्होंने कहा कि संगठन का प्रांतीय व्यापारी चुनावी सम्मेलन 26 दिसंबर को मुरादाबाद में होगा। 26 दिसंबर तक अगर सरकार ने व्यापारियों की मांगें नहीं मानी तो संगठन आंदोलन की तैयारी करेगा। जो राजनीतिक दल व्यापारियों के हितों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगा। संगठन उसी राजनीतिक दल का साथ देगा। कोरोना काल में व्यापारियों की चरमराई अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए विशेष आर्थिक राहत पैकेज जारी किया जाए।
उन्होंने कहा कि पंजीकृत व्यापारी के स्टॉक का बीमा सरकार द्वारा खुद ही किया जाए। व्यवसायिक बिजली दरों को घरेलू बिजली दरों के बराबर किया जाए। वार्षिक पंजीकरण योजना समाप्त करके आजीवन किया जाए। मंडी समिति शुल्क समाप्त किया जाए। कोरोना काल में मृत व्यापारियों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर घनश्याम दास गुप्ता, बीनू बंसल, अनिल अग्रवाल, शरद पचौरी, हर्ष गुप्ता, हेमंत पचौरी मौजूद रहे।